[Hindi] जयपुर सहित राजस्थान के अन्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसूनी बारिश के बाद करवट ले सकता है मौसम

August 18, 2019 12:38 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

पिंक सिटी जयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ रुक-रुक कर मॉनसूनी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शहर में कल तक कुल 17 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस समय, कई-स्तरीय बादलों के कारण शहर में मुख्य रूप से बादल छाए हुए हैं।

राजस्थान और उससे सटे हरियाणा के भागों पर निम्न दबाव क्षेत्रकी उपस्थिति के कारण यह मौसमी गतिविधियां देखने को मिली है। यह मौसमी प्रणाली अब पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के कारण में उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ गई है। जिससे अब मौसम की स्थिति में सुधार होने लगेगा। हालांकि, बहु-स्तरीय बादलों के साथ मुख्य रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

आज, यानि 18 अगस्त को दिन का तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा औरदिन के दौरान तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किए जाने की उम्मीदहै। हालांकि रात का तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच ही बना रहेगा।

नमी की उच्च उपलब्धता के कारण, स्थानीय भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह मौसम की स्थिति बाद में कम हो जाएगी। अगले 24 घंटों के बाद तापमान में लगातार वृद्धि के साथ ही राज्य में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।

Also, Read In English:Light rains along with increase in temperatures ahead for Jaipur and East Rajasthan

सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी इसी सिस्टम के प्रभाव से अगले 24 घंटों में कुछ बारिश हो सकती है। आज राजस्थान के पूर्वी भाग जैसे भरतपुर, झालावाड़, बूंदी, टोंक, करौली के हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि राजस्थान के पश्चिमी भागों में लगभग शुष्क और गर्म मौसम रहने की संभावना है।

Image credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: