Skymet weather

[Hindi] लखनऊ, कानपुर में आज हो सकती है बारिश, सर्दियाँ जल्द ही देंगी उत्तर प्रदेश में दस्तक

November 27, 2019 2:02 PM |

uttar pradesh (1)

उत्तर प्रदेश राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगभग शुष्क मौसम बना हुआ है। नतीजतन, नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने के बावजूद दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है। इसके चलते, अब तक सर्दियों में अभी तक दस्तक नहीं दी है, लेकिन इंतजार अब खत्म हो गया है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने जम्मू और कश्मीर का रुख किया है जिसने उत्तरी मैदानों पर हवाओं का एक चक्रवात प्रेरित किया है। इन मौसम प्रणालियों का प्रभाव पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में पहले से ही महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर में छिटपुट बारिश देखी गई।

हम उम्मीद करते हैं कि 27 नवंबर तक राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, कुछ जगहों में ओलावृष्टि कि गतिविधियों से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। वास्तव में, गरज के साथ हल्की बारिश लखनऊ और कानपुर में होने की संभावना है, लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वी हिस्से लगभग सूखे रहेंगे।

28 नवंबर की दोपहर या शाम तक मौसम साफ होने लगेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ शुरू हो जाएंगी। शुरुआत में 28 नवंबर और 29 नवंबर को, हमें उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 30 नवंबर तक, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दियों का अनुभव होगा।

Also Read In English -  Rain in Uttar Pradesh to pave way for winters by November end

इसलिए, हम कह सकते हैं कि महीने के अंत तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दियाँ शुरू हो जाएंगी।

Image credit:  The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

पूरे भारत के मौसम का हाल जानने के लिए वीडियो देखें:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try