[Hindi] आईपीएल 2019: दिल्ली में मुंबई इंडियंस और डेल्ही कैपिटल्स के मैच के दौरान राहत भरा रहेगा मौसम

April 18, 2019 5:25 PM|

आईपीएल के 12वें सीज़न का 34वां मैच आज डेल्ही कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। यह मुक़ाबला दिल्ली के फ़िरोज़ शाह कोटला स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली और मुंबई दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 8-8 मैच खेले हैं। और उनमे से 5 मैच अपने नाम किये हैं। इस साल अंकतालिका में दिल्ली दूसरे स्थान और मुंबई की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

आज दिल्ली के मौसम का हाल

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज मैच के दौरान दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने के आसार हैं। दिल्ली में बारिश का कारण रहे मौसमी सिस्टम के आगे बढ़ जाने से यहां बारिश नहीं होने की उम्मीद है। इसके अलावा यहां आद्रता 65 से 70 प्रतिशत तक बनी रहेगी। मौसम सामान्य और सुहावना बने रहने के कारण खिलाडियों और दर्शकों को गर्मी और पसीने से राहत मिलने की उम्मीद है।

बात आंकड़ों की

आईपीएल के इस सीज़न में दिल्ली और मुंबई दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। दिल्ली की टीम रन बनाने और रन बचाने दोनों में कामयाब रही है। इसी बेहतर प्रदर्शन के कारण दिल्ली आईपीएल 2019 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं मुंबई की टीम भी बराबर अंको के साथ अंकतालिका में तीसरा स्थान बनाये हुए है।

इस सीज़न में आज से पहले भी यह दोनों टीमें आपस में मुक़ाबला कर चुकी हैं। जिसमे दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत (78 नाबाद), इसके अलावा कॉलिन इंग्राम (47) और शिखर धवन (43) रनों की पारी खेलकर 213 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की ओर से युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी के बावजूद मुंबई की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुँच पायी और 176 रनो पर पूरी टीम वापस पवेलियन पहुँच गयी।

पुराने आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच हुए 23 मुक़ाबलों में से 12 मैच दिल्ली के नाम रहे तो मुंबई के खाते में 11 मैच रहे। इन दोनों टीमों ने अपने घरेलू मैदान में हुए ज्यादातर मैच जीते हैं।

ऐसे में आज यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अपने घरेलू मैदान में खेल रही डेल्ही कैपिटल्स की टीम पुराने आंकड़ों के मुताबिक यह मैच जीत पाती है या फिर मुंबई अपने पिछले मैच की हार का बदला लेकर दिल्ली की टीम से उसी के घर में जीत छीन पायेगी।

Also Read In English: IPL 2019: Pleasant Delhi to host DC v MI battle

बात पिछले मैच की

आईपीएल 2019 का 33वां मुक़ाबला, कल यानि 17 अप्रैल को रात 08:00 बजे से सनराइज़र्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। जिसमे चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाये। जवाब में हैदराबाद की टीम ने 16.5 ओवर में ही 137 रन बनाकर मैच जीत लिया।

बता दें कि इस मैच में चेन्नई की कप्तानी सुरेश रैना कर रहे थे। हालांकि इस हार के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।

Image Credit: India Tv

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: