[Hindi] बिहार और झारखंड में सोमवार की आँधी ने ले ली 30 की जान; आगे भी हो सकती हैं ऐसी घटनाएँ

May 29, 2018 6:48 PM|

Dust-storm and thunderstorm in Bihar

बिहार और झारखंड में सोमवार की शाम आए भीषण आँधी-तूफान के चलते 30 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। मौसम से जुड़ी घटनाओं में कई लोगों के घायल होने और कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबरें हैं। मीडिया में प्रकाशित समाचारों के मुताबिक बिहार में 17 लोगों की मौत हुई है और झारखंड में 13 लोग मौसम के कहर का शिकार हो गए।

बिहार और झारखंड में आमतौर पर मार्च से मई के बीच ऐसी मौसमी हलचलें देखने को मिलती हैं। अपनी भौगोलिक बनावट के चलते राज्य में मौसम का मिजाज़ अचानक बदलता है और कई इलाकों में तेज़ आँधी, बादलों की गर्जना और बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएँ होती हैं, जिनमें जान और माल का नुकसान होता है। दोनों राज्यों में तेज़ गर्मी के बीच सोमवार की शाम को मौसम बदला और आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग हिस्सों में लोगों की जानें गई हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान चाईबासा में 62.1 मिमी, भागलपुर में 24 मिमी, रांची में 18.3 मिमी, पटना में 17 मिमी, पुर्णिया में 14.3 मिमी, जमशेदपुर में 10 मिमी, फुर्सतगंज में 7 मिमी, गया में 3.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के साथ दोनों राज्यों में 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघण्टे की हवाएँ भी चलीं जिसके चलते नुकसान अधिक हुआ।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning inUP, Bihar, Jharkhand and WB

आंधी और बारिश के अलावा बिजली तथा मकानों के क्षतिग्रस्त होने से भी जानमाल का नुकसान हुआ है। बिहार में सबसे ज्यादा नुकसान औरंगाबाद में हुआ जहां 5 लोग आंधी-पानी की चपेट में आ गए। इसके अलावा कटिहार, नवादा, मुंगेर, रोहतास और आसपास के भागों में भी जानमाल के नुकसान की खबरें है। झारखंड में 13 लोगों की मौत हुई और 25 से ज्यादा घायल हो गए।

[yuzo_related]

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दोनों राज्यों में तापमान काफी अधिक हैं। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी नम हवाएँ दोनों राज्यों पर पहुँच रही हैं। इसके चलते ही मौसम में यह बदलाव दिखाई दिया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान इसी तरह की मौसमी हलचल की संभावना बनी हुई है। अनुमान है कि इस दौरान बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून हलचल रहेगी। धूलभरी आँधी के साथ बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं। बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

Image credit:

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: