[Hindi] बिहार में भीषण गर्जना और वज्रपात के साथ बारिश जारी रहने के आसार

April 9, 2019 3:07 PM|

बिहार के कुछ भागों में बीते 24 घंटों से मौसम का उग्र रूप देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर बारिश भी दर्ज की गयी हैं। यहां एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान पूर्णिया शहर में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं सुबह के समय बिहार के निचले उत्तरी भागों में एक-दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश दर्ज गयी है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश की इन गतिविधियों का कारण उत्तरी बिहार से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक फैली हुई एक ट्रफ रेखा और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर बने एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र है। इन सिस्टमों के कारण गर्म नम हवायें क्षेत्र में पहले से बनी नमी को बढ़ा रही हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी हिमालय के निचले स्थानों से नमी बढ़कर बिहार के निचले इलाकों तक बनी हुई नमी की मात्रा में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं।

इन मौसमी सिस्टम के कारण अगले कुछ घंटो तक बारिश की घटनाये जारी रह सकती हैं। हालाँकि कल यानि 10 मार्च तक उत्तर-पूर्वी बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, सुपौल और किशनगंज जैसे इलाकों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां दिख सकती हैं। जबकि बिहार के अन्य भागों में मौसम लगभग शुष्क बने रहने के आसार हैं।

Also Read In English: Rainy day in Bihar to continue, heavier showers expected 

स्काइमेट के अनुसार, 24 घंटो बाद बिहार में प्रभावी इन मौसमी गतिविधियों में कमी दिखने की उम्मीद है। आसमान साफ़ होने के साथ ही मौसम के भी शुष्क होने के आसार हैं।

Image Credit: The Shillong Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: