[Hindi] राजधानी दिल्ली को फिर से तड़पाएगी गर्मी; अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम रहेगा शुष्क

June 12, 2018 12:32 PM|

Heat-wave in Delhiदिल्ली-एनसीआर में शनिवार को हुई बारिश के बाद से मौसम बदल गया है। तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलने लगी हैं। इससे पहले हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी था जिससे उमस अधिक थी। अब हवा में बदलाव से उमस कम हो गई है लेकिन तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। दिल्ली सहित आसपास के भागों में इस सप्ताह मौसम मुख्यतः साफ, शुष्क और बेहद गर्म रहने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन भागों में सतह की तरह ही 15 से 20 हज़ार फुट की ऊंचाई पर भी उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ चलेंगी। इसके अलावा अगले 3-4 दिनों तक कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम भी विकसित नहीं होने वाला है। इस मौसमी परिदृश्य के बीच दिल्ली और आसपास के भागों में 15 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश जैसी मौसमी हलचल की उम्मीद कम है। दिल्ली और आसपास के शहरों में इस दौरान पारा 42 से 44 डिग्री तक पहुँच सकता है।

इस समय हिमालय के तराई क्षेत्रों में एक ट्रफ बनी हुई है। अनुमान है कि यह ट्रफ सप्ताह के आखिर में थोड़ा सक्रिय होगी जिससे उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में मौसम में हलचल दिखेगी। इससे 16 जून के आसपास दिल्ली, गाज़ियाबाद, नोएडा, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना और आँधी-तूफान के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। यह प्री-मॉनसून मौसम थोड़े समय के लिए संभावित है।

[yuzo_related]

राष्ट्रीय राजधानी में 17 जून से फिर से मौसम साफ हो जाएगा। यानि अगले कुछ दिनों दिल्ली वालों को तेज़ गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। इस बीच राजधानी दिल्ली को अब मॉनसून का इंतज़ार है। यह इंतज़ार जल्द पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि देश के मध्य और पूर्वोत्तर भागों तक पहुँच चुके मॉनसून में अगले एक सप्ताह के लिए सुस्ती बने रहने की संभावना है। इससे पहले मॉनसून की तेज़ रफ़्तार को देखते हुए संभावना थी कि यह दिल्ली में अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले यानि 22-23 जून को दस्तक दे सकता है।

Image credit: The south Indian post

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: