[Hindi] दिल्ली में बह रही तेज हवाओं से प्रदूषण में हुआ सुधार, तापमान में हुई बढ़ोतरी

February 15, 2020 4:00 PM|

राष्ट्रीय राजधानीदिल्लीमें पिछली बार 28 जनवरी को बारिश दर्ज हुई थी। तब से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में जैसे नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है। दिल्लीवासी पिछले कुछ दिनों से तापमान में अचानक वृद्धि देख रहे हैं।

चूंकि पिछले कुछ दिनों से शहर में तेज हवाएं चल रही हैं, इसलिए इन हवाओं ने हवा से प्रदूषण के कणों को साफ कर दिया है। इसलिए वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' से 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। मध्यदिल्ली में कुछ ही स्थानोंपर वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में देखी जा रही है।

जैसे-जैसे सूर्य की स्थिति पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध की ओर बढ़ती है, वेसे ही तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

स्काइमेट के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक आसमान की स्थिति स्पष्ट रहेगी। इस अवधि के दौरान दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 10 डिग्री के करीब रहेगा।

English Version :  Rising temperatures and strong winds take over Delhi, air quality to improve

बता दें अब तेज हवाएं 16 फरवरी से कमजोर हो जाएंगी। जैसे ही तेज हवाएं कमजोर होंगी, वेसे ही प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ सकता है।

Image credit: The Statesman

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: