Skymet weather

[Hindi] झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों तक हो सकती है बेमौसम बरसात

January 9, 2020 12:26 PM |

skymet (2)

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी भारत में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में अच्छी बारिश हुई है जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी राज्यों पर इस समय एक तरफ बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाएँ आ रही हैं उत्तर प्रदेश से गंगीय पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ रेखा बनी है। यही वजह है कि ओडिशा सहित झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं।

अनुमान है कि यह बेमौसम बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहेंगी। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश इसी तरह होने का अनुमान है। 24 घंटों के बाद मौसम में बदलाव होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में मौसम मुख्यतः शुष्क हो जाएगा जबकि ओडिशा में कुछ और समय तक कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है।

बारिश बंद होते ही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ इन भागों पर पहुँचेंगी जिससे न्यूनतम तापमान में कल से गिरावट आने की संभावना है।

English Version:  More unseasonal showers to lash Jharkhand, Odisha and West Bengal

पूर्वी भारत में बारिश का अगला स्पैल मकर संक्रांति के आसपास आएगा। यह बदलाव भी उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी भागों में विकसित होने वाले उसके सहयोगी सिस्टम के चलते दिखेगा।

Image Credit :Dna India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try