[Hindi] ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में जारी रहेगी बारिश

February 1, 2020 12:07 PM|

odisha

जनवरी के महीने में देश के पूर्वी हिस्सों जेसेओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगालमें सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे पूर्वी भारत में मौसम शुष्क ही बना रहा।

आज हम ओडिशा में छिटपुट बारिश की उम्मीद करते हैं, जो उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण ओडिशा तट तक फैले हुए ट्रफ के कारण होगी।

इसके अलावा, एक कोन्फ़्लुएन्स जोनझारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में विकसित होने की उम्मीद है, जिसके बाद झारखंड, ओडिशा के कई हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 3 फरवरी तक गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी से बादल छाने और नम हवाओं के कारण, इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। जबकि एक ही समय के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकते है।

स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार अब कोन्फ़्लुएन्स जोन दूर चला जाएगा, जिसके कारण ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में 4 फरवरी की शाम तक मौसम साफ बना रहेगा।

English Version: More rains likely in Odisha, Jharkhand and West Bengal, winter chill to continue

तो हम यह कह सकते हैं कि यह बेमौसम बारिश अभी भी फरवरी की पहली छमाही में पूर्वी भागों में जारी रहेगी।

Image credit:  Hindusthan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: