[Hindi] श्रीनगर, शिमला, मनाली, मसूरी में नए साल 2020 का स्वागत ताज़ा बर्फबारी के साथ, लंबा चलेगा बारिश का यह दौर  

January 1, 2020 2:56 PM|

नया साल 2020 शुरू हो गया है और उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में अनेक लोकप्रिय हिल स्टेशन नए साल का स्वागत बर्फबारी के साथ कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके कारण पहाड़ों पर मौसम बदला है।

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान 1-2 स्थानों पर बर्फबारी हुई है। आज से बारिश और बर्फबारी उत्तर के अन्य पर्वतीय राज्यों में भी बढ़ जाएगी।

English version:Rain and snow in Shimla, Nainital, Srinagar, Manali, Gulmarg, Mussoorie starting today

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में आज बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। 1-2 स्थानों पर भारी हिमपात की संभावना से भी इनकार नहीं कर सकते।

पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते न सिर्फ पहाड़ों पर मौसम बदल रहा है बल्कि तराई से सटे मैदानी इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम उत्तर भारत के राज्यों में लंबे समय के लिए सक्रिय रहेगा। वर्तमान से सिस्टमों के प्रभाव से 4 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

5 जनवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन उसके ठीक बाद एक नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ों के करीब आएगा जिसके चलते 8 जनवरी तक बारिश और हिमपात की गतिविधियां जारी रहेंगी।

पहाड़ों पर जो इलाके इस बारिश और बर्फबारी से प्रभावित होंगे उनमें गुलमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम, शिमला, मनाली, नैनीताल, लाहौल स्पीति और आसपास के हिस्से शामिल हैं। बर्फबारी अच्छी होगी इसलिए आशंका है कि हिमस्खलन और भूस्खलन जैसी गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

Image credit: Elets Technomedia 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

देश भर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: