[Hindi] उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश, अमरनाथ यात्रा भी बाधित

July 11, 2015 3:11 PM | Skymet Weather Team

उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में मानसून का तेवर बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों के अधिकांश भागों में मूसलाधार बारिश दजऱ् हुई है। मौसम के बदले मिजाज़ के मद्देनज़र अमरनाथ यात्रा को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने के दो रास्ते हैं। एक उत्तरी कश्मीर के बालतल से और दूसरा दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम से। भारी बारिश की वज़ह से श्रद्धालुओं को फिलहाल पटनीटाॅप में रोक दिया गया है।

अमरनाथ की गुफा तक के पहुंचने के दोनों ही रास्तों में भारी बारिश हो रही है। बारिश से होने वाली दिक्कतों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। 9 जुलाई को रामबन के इलाके में इतनी बारिश हुई कि वहां पर भू-स्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद हो गया। दोनों ही बेस कैंप के पहाड़ी रास्तों पर लगातार बारिश हो रही है। बारिश थमने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की इजाज़त दी जाएगी।

9 जुलाई तक एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा तक पहुंच कर पवित्र शिवलिंग का दर्शन कर चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में उत्तरी भारत के पहाड़ी इलाकों में होने वाली बारिश पर डालते हैं एक नज़र...

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बारिश इतनी ज़्यादा हो रही है कि आसपास अंधेरा छा गया है। अंधेरा छा जाने की वज़ह से आगे बढ़ना मुश्किल है और इसीलिए अमरनाथ यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। स्वाभाविक तौर पर लंबे समय तक बारिश होने से भू-स्खलन का खतरा बना हुआ है। जो तस्वीर उभर कर सामने आ रही है, उसे देखते हुए बारिश अगले 3-4 दिनों तक उसके थमने की कोई उम्मीद नहीं है। भारी बारिश की वज़ह से जो स्थितियां बनी हुई है, उसमें सुधार के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ने दिया जाएगा।

Image Credit:

 

OTHER LATEST STORIES