[Hindi] मध्य प्रदेश में लोग बेमौसम गर्मी से परेशान

February 18, 2017 10:01 AM|

Bhopal weatherमध्य भारत के लगभग सभी भागों में इस वर्ष की सर्दियाँ सूखी बीत गईं। यही वजह है कि कुछ समय की भीषण सर्दी के बाद सेमध्य प्रदेशमें लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी का रुझान देखने को मिला। इस समय राज्य के लगभग सभी भागों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है जिसके चलते दिन में काफी गर्मी समय से पहले ही शुरू हो गई है।

इससे पहले 26 जनवरी और बाद में फरवरी के शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थीं। उसके पश्चात से राज्य में मौसम शुष्क हो गया है। शुष्क और साफ मौसम तथा राज्य में पहुँच रही गर्म और आर्द्र हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में हालात थोड़ा बेहतर हैं क्योंकि यहाँ सामान्य से मामूली अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है।

इस समयबेतुल,भोपाल,ग्वालियरऔरउज्जैनमें अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। स्काइमेट के अनुसार यह परिदृश्य उत्तर भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के चलते बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी भागों के करीब पहुँचने वाले पश्चिमी विक्षोभ के आगे जो हवाएँ होती हैं उनकी प्रकृति गर्म होती। इन गर्म हवाओं से भी मैदानी भागों से लेकर मध्य प्रदेश तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होती है। हालांकि मध्य प्रदेश के अधिकतर भागों में दिन भले ही गर्म हो रहा है लेकिन रात अभी भी शीतल हो रही है।

अगले 2-3 दिनों तक राज्य में मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ आगामी 20-21 फरवरी को आगे निकल जाएगा जिससे ठंडी हवाएँ उत्तर भारत के मैदानी भागों से होते हुए मध्य प्रदेश तक पहुँचेंगी है जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Image credit: Bazaarnbazaar.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on:
thumbnail image
गर्मी की वापसी, क्या इस बार मार्च में 40°C पहुंचेगा मुंबई का तापमान?

मुंबई में जल्द ही फिर चिपचिपी गर्मी लौटेगी। मार्च के पहले 15 दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रहे हैं। 11 मार्च को 39.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ था। जमीन पर समुद्री हवा देरी से पहुंचने पर तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही मुंबई में 22-23 मार्च के बाद पारा 36°C पार कर सकता है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ रहा तापमान, अगले हफ्ते 40°C तक पहुंचने के आसार

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, तापमान 30.7°C तक पहुंचा, जल्द ही 40°C का स्तर छू सकता है। दिल्ली-एनसीआर में 20-21 मार्च की रात हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, 25-27 मार्च के बीच लू जैसे हालात बन सकते हैं।

posted on: