[Hindi] राजस्थान के उदयपुर और माउंट आबू में मूसलाधार मॉनसूनी बारिश, पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी

August 10, 2019 1:20 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

राजस्थान के माउंट आबू, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा और आसपास के स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान डिप्रेशन के प्रभाव की वजह से भारी से अति भारी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, उदयपुर में 111.6 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 39.0 मिमी, माउंट आबू में 134 मिमी की भारी बारिश हुई है।

हालांकि इस समय, डिप्रेशन कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र का रूप ले लिया है और उत्तरी गुजरात तथा उससे सटे दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के भागों पर मौजूद है। यह प्रणाली अब कमजोर हो गई है लेकिन अभी भी राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम से भारी तीव्रता के साथ बारिश जारी रहेगी।

एक ही क्षेत्र में लगातार हो रहे भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां भी बन सकती है। गोमती, बनास और बेरच जैसी नदियां और बांध पहले से ही बारिश के पानी के कारण बहने की कगार पर हैं। इस प्रकार, अगले कुछ दिनों में राजस्थान के दक्षिण पूर्व और दक्षिणी हिस्सों में व्यापक क्षति की संभावना है।

Also, Read In English:Udaipur and Mount Abu see whopping rains, tourists alerted

सप्ताहांत में बारिश की संभावनाओं के साथ पर्यटकों को नदी के घाटों के करीब जाने के खिलाफ एहतियात सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

हालांकि, बारिश अगले 24 घंटे के बाद कम हो जाएगी, क्योंकि सिस्टम के 24 घंटे बाद कमजोर होने की संभावना है और उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने की उम्मीद है। जिसके कारण हमारा अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में मौसम पूरी तरफ साफ़ हो जाएगा।

Image Credit: DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: