[Hindi] असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड में भारी से मूसलाधार बारिश की संभावना

July 6, 2019 1:00 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

असम में पिछले कुछ दिनों से मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड हो रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश दर्ज हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, गंगटोक में 56.4 मिमी, मंगन में 18.1 मिमी, तडोंग में 46.7 मिमी, कैलाशहर में 16.6 मिमी, इम्फाल में 1.1 मिमी, डिब्रूगढ़ में 1.7 मिमी, गोलाघाट में 24.6 मिमी, गुवाहाटी में 15.9 मिमी, माज़बत में 8.2 मिमी, नॉर्थ लखीमपुर में 86.2 मिमी, सिलचर में 15.8 और तेजपुर में 28.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

असम के भागों पर चिह्नित एकचक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को इस बारिश का कारण माना जा रहा है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी उमस भरी हवाएँ भी पूर्वोत्तर भारत में नमी बढ़ा रही हैं। जिसके कारण राज्य में बारिश देखने को मिल रही है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव के कारण बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है।

Also Read In English:Assam, Arunachal Pradesh, Meghalaya, Nagaland gear up for heavy rains

स्काइमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम के हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की उम्मीद है। साथ ही, संभावना है कि इन क्षेत्रों में मध्यम सेभारी बारिश कम से कम अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकती है

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में बारिश की कमी है। जिसमें, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में यह आंकड़ा 39 प्रतिशत के आसपास है। जबकि, पूर्वोत्तर राज्य के दो प्रमुख जगह जैसे अरुणाचल प्रदेश और असम में 41 प्रतिशत और 30 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में आगामी संभवतः होने वाले बारिश से यहां बारिश की कमी में कुछ हद तक सुधार देखने को मिल सकती है।

Image Credit: The Hindu

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: