[Hindi] उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को पहुंचा नुकसान

May 6, 2020 2:28 PM|

बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज़ प्री-मॉनसून गतिविधियाँ देखने को मिल रही हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान बिहार में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई है। प्री-मॉनसून सीजन की इन गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में फसलों के साथ अन्य सम्पत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बौछारें देखने को मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में वर्षा की तीव्रता तुलनात्मक रूप से कम थी।

कहाँ कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के फुरसतगंज में 24.8 मिमी, गोरखपुर में 18.6 मिमी, वाराणसी में 15.2 मिमी, लखनऊ में 11.6 मिमी, सुल्तानपुर में 7.9 मिमी वर्षा हुई। प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़ और कानपुर समेत अन्य जिलों में भी बारिश हुई।

इस दौरान बिहार के पुर्णिया में 22 मिमी, सुपौल में 20.6 मिमी, मधुबनी में 16 मिमी, फार्बेस्गंज में 15.2 मिमी, गया में 14.8 मिमी, वर्षा रिकॉर्ड की गई। पटना में भी 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां एक ट्रफ के कारण हुईं हैं। यह ट्रफ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार पर बनी हुई थीं। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से पूर्वी आर्द्र हवाएँ इन दोनों राज्यों में व्यापक मात्रा में पहुँच रही हैं।

बारिश में आएगी कमी

अब ट्रफ कमजोर हो रही है जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आएगी। लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं के के कारण बिहार के पूर्वी जिलों में गरज के साथ प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 9 मई तक दोनों राज्यों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। कल से दिन का तापमान बढ़ेगा। इससे मौसम गर्म हो जाएगा।

मॉनसून के आगमन से पहले प्री-मॉनसून सीजन उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों में व्यापक बारिश दे रहा है। 1 मार्च से 5 मई के बीच हुई बारिश के आंकड़े देखें तो बिहार में सामान्य से 270% अधिक बारिश हुई है। इसी दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 354% और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 295% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Image credit:News Gram

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: