[Hindi] जबलपुर, भोपाल, इंदौर, रतलाम सहित मध्य प्रदेश पर मॉनसून सक्रिय, होने वाली है भारी बारिश

August 7, 2019 8:25 PM|

मध्य प्रदेश पर जून के शुरुआती दो-तीन हफ्तों के बाद से रुक-रुक कर मॉनसून वर्षा होती रही है। आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होने के लिए मौसमी स्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं। मध्य प्रदेश पर मॉनसून इसलिए सक्रिय होता दिखाई दे रहा है क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर विकसित हुआ डीप डिप्रेशन मध्य प्रदेश के रास्ते ही आगे बढ़ेगा।

यह सिस्टम 7 अगस्त की दोपहर तक ओड़ीशा के तटों के करीब था लेकिन इसका असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के बेतुल, रायसेन, सागर, जबलपुर, उमरिया में क्रमशः 26 मिमी, 23 मिमी, 36 मिमी, 39 मिमी और 54 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Also read this in English:BETUL, MANDLA, KHARGONE AND SEONI IN MADHYA PRADESH TO SEE HEAVY MONSOON RAINS DURING NEXT 24 HRS

जैसे-जैसे यह सिस्टम मध्य भारत की तरफ आएगा मध्य प्रदेश के भागों में बारिश तेज़ हो जाएगी। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में ख़ासकर मंडला, बेतुल, होशंगाबाद, खरगौन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और खंडवा जैसे इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी और बाढ़ जैसी स्थितियाँ पैदा हो सकती हैं।

मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। उसके पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश में कमी आ जाएगी लेकिन पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम वर्षा जारी रहेगी। भोपाल, इंदौर, देवास  उज्जैन और आसपास के जिलों में 8 अगस्त को अच्छी बारिश हो सकती है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 9 अगस्त तक डिप्रेशन और कमजोर हो जाएगा तथा गुजरात पर पहुँच जाएगा। इससे उम्मीद है कि 9 अगस्त से मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम तो पूर्वी भागों में हल्की वर्षा कुछ स्थानों पर जारी रहेगी।

Image credit: OneIndia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: