[Hindi] गुजरात के जामनगर, द्वारका, भुज, वडोदरा, पोरबंदर तथा राजकोट में भारी बारिश का अनुमान

September 7, 2019 12:08 PM|

Gujarat rain

गुजरात में पिछले कई दिनों से अच्छी मॉनसूनी बारिश देखी जा रही है। राज्य के ज्यादातर भागों में इस दौरान अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। जबकि, कुछ भागों में भारी बारिश भी देखने को मिली।

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटे के दौरान, राज्य के नलिया में 41 मिमी, द्वारका में 24 मिमी, वलसाड में 22 मिमी, सूरत में 5 मिमी, कांडला व राजकोट में 6 मिमी और पोरबंदर में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इस समय राज्य में कई सारी मौसमी प्रणालियाँ बनी हुई है। इनमें एक चकरवाती हवाओं का क्षेत्र है जो दक्षिणी गुजरात के भागों के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा, एक अप-तटीय ट्रफ रेखा गुजरात के दक्षिणी भागों से केरल तक फैली हुई है। साथ ही, एक एक ट्रफ रेखा भी ओडिशा में विकसित निम्न दवाब क्षेत्र से पूर्वी राजस्थान तक फैली हुई है।

यह सभी सिस्टम गुजरात में नमी को बढ़ा रही है और नमी में बढ़ोत्तरी के कारण ही राज्य में बारिश देखने को मिल रही है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गुजरात के ज़्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारीश जारी रहने की संभावना है।

गुजरात में कुछ ऐसे जगह भी हैं जहां भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। जिनमें खासकर भुज, द्वारका, जामनगर, वेरावल, पोरबंदर, वडोदरा, राजकोट, अमरेली और जूनागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, अहमदाबाद में भी कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की उम्मीद है।

Read In English: Heavy rains to lash Bhuj, Dwarka, Jamnagar, Veraval, Porbandar, Vadodara, Rajkot

गुजरात में अब तक इस मॉनसून सीजन बारिश की अधिकता रही है। उम्मीद है की आगे भी राज्य में बारिश की अधिकता ही रहेगी।

Image Credit: IndiaToday 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: