[Hindi] महाराष्ट्र में हो रही मूसलाधार बारिश से रत्नागिरी का तिवारे बांध टूटा, 6 लोगों की मृत्यु

July 3, 2019 4:16 PM|

Tiware-Dam-Chiplun

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में बीते 24 घंटों में 35 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। वहीं बीते 2 दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कल यानि मंगलवार 02 जुलाई को रात 10 बजे के आस-पास तिवारे डैम टूट गया। जिसके कारण 7 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है।इस घटना में करीब 6 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

इसके अलावा 20 लोगों के गायब होने की भी खबरें हैं। बाँध टूटने के कारणआयी बाढ़के कारण एक गांव के 12 घर बह गए। यहांराहत और बचाव कार्यजारी है।

रत्नागिरी पुलिस द्वारा बताया गया कि चिपलुन नदी पर बने तिवारे डैम में कल यानि मंगलवार 02 जुलाई दरारें पड़नी शुरू हो गयी। आस-पास बसे गांवों को चेतावनी जारी करने से पहले ही दरार बढ़ गयी और डैम टूटने के साथ ही गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी।

एनडीआरएफ की 5 बटालियन को राहत और बचाव कार्य के लिए तिवारे डैम भेजा गया है। पुणे की एनडीआरएफ टीम भी मदद के लिए रत्नागिरी जिले में पहुँच रही है। इसके अलावा नागरिक प्रशाशन, पुलिस और साथ ही स्थानीय लोग भी मदद के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

Also Read In English: Torrential rains breach Tiware Dam in Ratnagiri, Maharashtra, 6 dead and over 20 missing

वहीं महाराष्ट्र में मॉनसून का आगमन देर से हुआ है लेकिन आगमन के बाद से ही यहां के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। देश की आर्थिकराजधानी मुंबई में भी बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिशहो रही है। इसके चलते कई जगहों पर बाढ़ तथा जल-भराव की स्थिति देखने को मिली।

Image Credit: ABP Live

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: