[Hindi] पुणे में 24 घंटों में हुई 40 मिमी वर्षा, आज से कम हो जाएगी बारिश

August 5, 2019 11:18 AM | Skymet Weather Team

बीते दिनों मध्य महाराष्ट्र में अधिकांश स्थानों पर मॉनसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा था। पुणे में भी भीषण बारिश दर्ज की जा रही थी और इसके चलते महाराष्ट्र के इस दक्षिण पश्चिमी शहर में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। मूसलाधार वर्षा को देखते हुए शहर प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए थे। पुणे ही नहीं मुंबई में भी भारी बारिश के कारण से स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे।

Also read in English: Pune sees 38 mm rain in last 21 hours, heavy showers not expected today

आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार की सुबह 8:30 बजे से सोमवार की सुबह 8:30 बजे के बीच 24 घंटों की अवधि में पुणे में 40 मिलिमीटर की भारी वर्षा हुई है। लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं। बारिश में कमी आने की संभावना है। हमारा अनुमान है कि आज पुणे में भारी वर्षा नहीं होगी। हालांकि रुक-रुक कर हल्की और मध्यम की वर्षा की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

भारी बारिश में कमी आने के कारण पुणे के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।  बीते कुछ दिनों से पुणे में हो रही मूसलाधार मॉनसून वर्षा के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए थे। अधिकतर स्थानों पर पानी भरा हुआ था, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ था। अब भारी बारिश में ब्रेक लगेगी जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी रास्ते साफ होंगे और सामान्य जनजीवन पटरी पर उतरेगा।

Image credit: HT

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

OTHER LATEST STORIES