[Hindi] बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश से कई इलाकों पर मंडरा रहा बाढ़ का संकट, जारी रहेगी बारिश

July 8, 2019 11:23 AM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्डहुई है। राज्य के पटना, गया और भागलपुर में भी पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ अच्छी बारिश दर्ज हुई। अब बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे और बढ़ेगी तथा इन क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही, एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है। बारिश की तेज गतिविधियों के बाढ़ में तब्दील होने की संभावनाएं हैं। बाढ़ की स्थिति खासकर बिहार की तलहटी वाले भागों में देखी जाएगी।

पंजाब से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम तक फैले एकट्रफ रेखा के कारण बिहार में बारिशकी गतिविधियां देखी जा रही है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान,कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिशकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, 12 जुलाई के बाद बाढ़ का खतरा और भी बढ़ जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश जारी रहेगी। ऐसा इसलिए है क्यूंकि संभवतः 13 या 14 जुलाई के आसपास मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर जाएगा। जिसके कारण हिमालय की तलहटी के इलाकों में मौसम की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि के आसार हैं । नतीजतन, बिहार के निचले हिस्सों में भी भारी से अति भारी बारिश की उम्मीद है। इस दौरान, बिहार के सटे नेपाल के हिस्सों में भी भारी वर्षा होगी और जब भी नेपाल में भारी बारिश होती है, तो पानी बिहार के निचले हिस्सों की ओर आता है। जिसके कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है।

बिहार में हो रहे लगातार बारिश के कारण, पश्चिम चंपारण,गोपालगंज, सीतामढ़ी,मधुबनी, कोशी, खगड़िया और सुपौल जैसे स्थानों पर बाढ़ का खतरा ज्यादा बना हुआ है।

Also Read In English:Heavy Monsoon rains to keep lashing parts of Bihar for another week, flood warning issued

Image Credit:Msn.com

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: