[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भीषण बारिश का अनुमान; कई जगह बाढ़ और भूस्खलन का ख़तरा

June 28, 2018 5:33 PM|

Rain in Kashmir and himachalउत्तर भारत के पहाड़ों पर निर्धारित समय से लगभग 3-4 दिन पहले 27 जून को मॉनसून ने दस्तक दी। इसके चलते कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा हो रही है। अगले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ों पर मॉनसून सक्रिय रहेगा और तीनों पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान पर्वतीय राज्यों में हुई बारिश के आंकड़े नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

Hills

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जम्मू कश्मीर में इस समय घने मॉनसूनी बादल बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आसमान बादलों से ढंका हुआ है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। बारिश के प्रभाव से धर्मशाला, कुल्लू-मनाली, मसूरी, नैनीताल, और आसपास के भागों में भूस्खलन का ख़तरा है। कहीं-कहीं बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।

अगले 24 से 48 घंटों के दौरान तीनों राज्यों में मध्यम से भारी वर्षा जारी रहेगी। इन भागों में बारिश की गतिविधियों में बीच-बीच में कमी आएगी। लेकिन उत्तराखंड में 2-3 जुलाई तक भीषण वर्षा जारी रह सकती है, जो कुछ इलाकों में तबाही का कारण भी बन सकती है। 2 और 3 जुलाई को केदारनाथ, बद्रीनाथ, जोशीमठ और उत्तरकाशी में भीषण बारिश के साथ अचानक बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। राज्य में भूस्खलन का भी ख़तरा बना हुआ है।

[yuzo_related]

उत्तराखंड के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी 2 और 3 जुलाई को बारिश तेज़ होगी। हालांकि बारिश की तीव्रता उत्तराखंड जितनी नहीं होगी। इसलिए हिमाचल में ख़तरा भी अपेक्षाकृत कम रहेगा। मौसम के रुख में तेज़ बदलाव के इस डर के बीच राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने की ज़रूरत है। इसके अलावा लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी का सामना ना करना पड़े।

स्काइमेट का सुझाव है कि प्रशासन को पर्यटन के लिए अगले कुछ दिनों तक हिल स्टेशनों पर जाने से रोक लगा देनी चाहिए। इसके अलावा पर्यटकों को भी पहाड़ी वादियों पर भ्रमण की अपनी योजना इस टाल देनी चाहिए।

Image credit: KNSKashmir

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: