[Hindi] गुजरात को रुला रहा मॉनसून, डिप्रेशन के कारण वडोदरा और अहमदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी, फिर से बाढ़ की आशंका

September 30, 2019 12:28 PM|

Gujarat Flood

गुजरात में फिर से भारी बारिश का दौर लौट आया है। हालांकि, इसका पूर्वानुमान स्काइमेट ने पहले ही कर दिया था।  अगर पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़ों की बात करें तो, 30 सितंबर के 5:30 बजे तक बीते 21 घंटों में राज्य के द्वारका में 54 मिमी की अच्छी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा, राजकोट में 52 तथा ओखा में 42 मिमी वर्षा दर्ज की गई ।

गुजरात तथा उससे सटे आसपास के क्षेत्रों पर बनेडिप्रेशन के कारण राज्य में बारिशकी गतिविधियां देखी जा रही है। बारिश की तीव्रता में आगे और तेजी आने की संभावना है। जिसके बाद यह प्रणाली उत्तर-पूर्वी डिश की ओर आगे बढ़ जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि, मौसमी प्रणाली के आगे बढ़ने की वजह से गुजरात में आज और कल यानि 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों परबेहद भारी बारिशदेखी जा सकती है।

गुजरात के राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, सुरेन्द्रनगर, साबरकांठा, अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटन, मेहसाना, भुज, जामनगर, कांडला, वडोदरा और वेरावल के हिस्सों में अगले 48 घंटों तक भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर बेहद भारी बारिश की संभावना है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

इस बारिश के कारण राज्य केज्यादातर हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थितिके साथ जल-जमाव की समस्या पैदा हो सकती है। भारी बारिश के कारण, किसानों को भी फसल का काफी नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

मूंगफली, ज्वार, बाजरा और कपास को विशेष रूप से बाढ़ जैसी बारिश का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। अनुमान यह है कि बाढ़ का कहर अगले दो दिनों तक सामान्य जीवन को बाधित कर सकता है।

आमतौर पर, इस समय तक मानसून की बारिश फिर कम हो जाती है। लेकिनमॉनसून 2019 बाकी सीज़न से अलगरहा है। गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

Also, Read In English:Depression in Gujarat to give heavy rain in Vadodara and Ahmedabad until tomorrow, flash floods likely

Image Credit: Firstpost

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जानने के लिए, देखें विडियो: 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: