[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी; भूस्खलन, हिमस्खलन का खतरा

February 19, 2019 7:18 PM|

snowfall in Hills

उत्तर भारत की पहाड़ियाँ लगातार वर्षा और बर्फबारी की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में पहाड़ी क्षेत्रों में तेज़ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखी गई हैं। सोमवार को सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों में, शिमला में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गयी, गुलमर्ग में 9.8 मिमी, भद्रवाह में 9.6 मिमी, सुंदरनगर में 23 मिमी, और मनाली में 22 मिमी बारिश हुई।

आगे की बात करें तो, वर्तमान में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब दूर जा रहा है और एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों पर है जो कल तक जम्मू और कश्मीर को प्रभावित करने लगेगा। इसके चलते, हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी एक बार फिर शुरू हो जाएगी।

धीरे-धीरे, तीव्रता के साथ-साथ बारिश और हिमपात बढ़ेगा। 20 फरवरी की शाम तक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों पर बारिश दिल्ली जा सकती है। 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसके बाद, ये सिस्टम पूर्व की ओर बढ़ेगा।

22 फरवरी की दोपहर तक, बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में गिरावट देखी जाएगी। उस समय के दौरान, व्यापक भूस्खलन और हिमस्खलन भी हो सकते हैं, जिससे सड़कों के अवरुद्ध होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट तब दिखाई देगी।

इस प्रणाली के पारित होने के बाद न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी। 22 फरवरी को उत्तरी मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी क्योंकि बर्फीली ठंडी हवाएँ और तेज़ हवाएँ क्षेत्र का रुख करेंगी।

Image Credit: Pinterest

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: