[Hindi] कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना, दिन के तापमान में होगी व्यापक कमी

March 1, 2018 5:33 PM|

Snowfall in Kashmir and Himachalजम्मू कश्मीर सहित उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में पिछले दिनों से रुक-रुक कर वर्षा और बर्फबारी हो रही है। इस समय एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। यह सिस्टम काफी सक्रिय है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में आज रात से बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश में भी शिमला से लेकर कुल्लू, मनाली धर्मशाला सहित अधिकांश भागों में आज रात से वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं।

कश्मीर और हिमाचल में 2 मार्च यानि होली के दिन से बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी और अगले 48 घंटों तक दोनों राज्यों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होगी। इस दौरान भारी हिमपात भी चुनौती बनेगी। उत्तराखंड में 2 और 3 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Jammu Kashmir Lightning and rain

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भारी वर्षा और हिमपात के चलते कश्मीर और हिमाचल में भूस्खलन, हिमस्खलन की आशंका है। भारी मात्र में बर्फ जमा होने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ सकता है। ऐसे में जहां स्थानीय लोगों का सामान्य जन-जीवन प्रभावित होगा वहीं पर्यटक जहां-तहां फँस सकते हैं। हमारा सुझाव है कि अगले 2-3 दिनों तक पहाड़ों पर प्रशासन और पब्लिक दोनों को सचेत रहने की ज़रूरत है।

[yuzo_related]

उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और कश्मीर तक दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अगले 2-3 दिनों तक संभावित भारी वर्षा और बर्फबारी के चलते पारा व्यापक रूप में नीचे आएगा। वैष्णो देवी, श्रीनगर, पहलगाम, रोहतांग पास, कुफ़री, औली और नैनीताल जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर अच्छी बर्फबारी का सैलानी आनंद लेने जा सकते हैं लेकिन सावधानी ज़रूर रखें।

Image credit: Scroll.in

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: