[Hindi] दिल्ली में जल्द बदलेगा मौसम; 5 और 6 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका

March 4, 2020 10:00 AM|

मार्च का महीना दिल्ली के लिए बदलाव का महीना होता है, जब शरद ऋतु यानी सर्दी का मौसम विदा लेता है और प्री मॉनसून सीजन शुरू होता है। मार्च के पहले पखवाड़े में दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मार्च के आखिर में तक तापमान काफी बढ़ जाता है और गर्मी शुरू हो जाती है।

फरवरी से मार्च आते-आते दिन और रात के तापमान में तकरीबन 5-6 डिग्री सेल्सियस की हो जाती है। फरवरी में जहां आमतौर पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री होता है, मार्च में 15 डिग्री पहुंच जाता है और अधिकतम तापमान फरवरी में 24 डिग्री होता है वह मार्च आते-आते 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। मार्च के आखिर तक दिन का तापमान 35 डिग्री के स्तर को छू लेता है।

English Version:Intense rain, lightning strikes, hailstorm alert for Delhi, commuters might face difficulties

दिलचस्प है कि जहां मार्च में जहां तापमान बढ़ने लगता है वहीं फरवरी की तुलना में बारिश कम होती है। बता दें कि 29 फरवरी को 19 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश मार्च की बारिश में जोड़ी जाएगी। मार्च में पूरे महीने में दिल्ली का औसत वर्षा का रिकॉर्ड है 15.9 मिलीमीटर। यानि मार्च में औसत से अधिक बारिश पहले ही हो चुकी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक बार फिर दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। 4 से 7 मार्च के बीच बारिश का मौसम बना रहेगा क्योंकि इसी दौरान पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा और एक चक्रवाती क्षेत्र मैदानी इलाकों में राजस्थान और आसपास के भागों पर बनेगा। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से बारिश का एक लंबा स्पैल दिल्ली के लोगों को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में होने वाली है भारी बारिश; हेलस्टॉर्म का अलर्ट, फसलों को हो सकता है नुकसान

बारिश अपने चरम पर होगी 5 और 6 मार्च को। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, बादलों की गर्जना होने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि होने की संभावना भी है। एक-दो स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इन 4 दिनों की अवधि में दिल्ली में 25 से 30 मिलीमीटर या उससे भी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

स्काईमेट ने पहले ही ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज़ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह गतिविधियां आमतौर पर शाम और रात के समय देखने को मिल सकती हैं, जिससे ऑफिस से निकलने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बेहतर है कि एहतियात बरतें और मौसम पूर्वानुमान तथा मौसम से जुड़े अलर्ट को ध्यान से पढ़ें और उसे नज़र अंदाज़ ना करें।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

देश भर में मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: