[Hindi] मुंबई को मिलेगी भारी बारिश, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जन-जीवन होगा प्रभावित

July 3, 2020 12:29 PM|

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून 2020 में समय से पहुंच तो गया था लेकिन मुंबई के लोगों को अभी तक मूसलाधार बारिश का स्वाद नहीं मिला है। यही कारण है कि मुंबई में उमस और गर्मी का संकट लगातार बरकरार रहा है। इस बीच मॉनसून का मिजाज़ बदल रहा है। बीते तीन-चार दिनों के दौरान मुंबई और आसपास के भागों में मॉनसून की हलचल बढ़ी है। भारी बारिश की गतिविधियां मुख्यतः मुंबई के दक्षिण में ही केंद्रित रहीं। दक्षिणी कोकण गोवा रीजन में ज्यादा वर्षा हुई।

कोलाबा में पिछले 4 दिनों के दौरान 294 मिलीमीटर की बारिश रिकॉर्ड की गई। 2 जुलाई की सुबह 8:30 बजे से 3 जुलाई की सुबह 8:30 बजे के बीच कोलाबा में 58 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि 3 जुलाई को सुबह 9 से 10 बजे के बीच कोलाबा में 117 मिमी की मूसलाधार वर्षा हुई।

तीन अंकों में जाएगा बारिश का आंकड़ा

अब सांताक्रूज समेत मुंबई के उत्तरी हिस्सों में बारिश बढ़ने वाली है। मुंबई के उत्तर में अब तक हो रही हल्की से मध्यम बारिश भारी बारिश में तब्दील हो जाएगी। कोंकण-गोवा के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ आगे बढ़ेगा। इसके चलते पश्चिमी और दक्षिणी-पश्चिमी तेज हवाएं कोंकण गोवा के उत्तरी भागों पर भी पहुँचेंगी जिससे हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे और कल्याण समेत आसपास के तमाम इलाकों में बारिश की गतिविधियां व्यापक हो जाएंगी। मुंबई में 3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच हर दिन 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होने की संभावना है। यानी बारिश का आंकड़ा 3 अंकों में जा सकता है।

मुंबई के लोगों को रहना होगा सतर्क

बढ़ती बारिश की संभावना के बीच निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ट्रैफिक जाम यानी यातायात ठप होने की समस्या का सामना भी मुंबई के लोगों को करना पड़ सकता है। 5 जुलाई के बाद भी मुंबई में बारिश जारी रहेगी। हालांकि 3 से 5 जुलाई के बीच जिस तीव्रता में बारिश होगी उतनी तीव्रता 5 जुलाई के बाद नहीं होगी।

3 से 5 जुलाई के बीच मुंबई में मूसलाधार वर्षा के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। इसके चलते संचार व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। मॉनसून सीजन में जिस तरह की बारिश मुंबई में देखने को मिलती है कुछ वैसा ही नजारा आने वाले दिनों में होगा और इसके चलते मुंबई के लोगों को अब सतर्क रहना होगा। वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि 10 जुलाई तक मुंबई के लोगों को गर्मी और उमस की परेशानी से राहत मिलेगी।

Image credit:DNA India

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: