[Hindi] मॉनसून 2020: मध्य प्रदेश में मॉनसून का तांडव, भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न, 26 अगस्त को आएगा बारिश का अगला दौर

August 22, 2020 8:15 PM|

पिछले दो-तीन दिनों से मध्य प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी जिलों में भारी वर्षा की गतिविधियां जारी हैं। एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर उठा था और पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 21 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश पर पहुंचा था। अब यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए पश्चिमी मध्य प्रदेश पर पहुंच गया है। इसके प्रभाव से, पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई भागों में भारी है अति भारी बारिश हुई है। कई जिलों में बारिश का आंकड़ा 100 मिली पार हो गया है। कुछ स्थानों पर 200 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

21 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 22 अगस्त को 8:30 बजे के बीच इंदौर में 263 मिमी, होशंगाबाद में 182 मिमी, रायसेन में 147 मिमी और धार में 104 मिलीमीटर की भारी वर्षा हुई। राजधानी भोपाल में भी 211 मिलीमीटर की भारी वर्षा हुई है। सागर, दमोह, उमरिया, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मांडला, जबलपुर, बेतूल तथा खंडवा आदि जिलों में भी मध्यम से भारी वर्षा देखी गई। स्काईमेट द्वारा पूर्वानुमान में पहले से ही अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई थी। स्काईमेट ने दक्षिण तथा दक्षिण तथा पश्चिमी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी थी।

English version:Heavy monsoon rains battered many parts of Madhya Pradesh

पिछले दिनों से जारी वर्षा के कारण मध्य प्रदेश में वर्षा के आंकड़ों में लगातार सुधार हो रहा है। 21 अगस्त तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5% वर्षा की कमी थी जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा की कमी 4% थी। हमारे अनुमान के अनुसार आज मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी जिलों में भारी वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

23 अगस्त से मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में वर्षा की गतिविधियों में भारी कमी आएगी तथा मौसम लगभग शुष्क हो जाएगा।  हालांकि 23 अगस्त को ही बंगाल की खाड़ी के उत्तर में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। यह सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ेगा जिससे मध्य प्रदेश पर बारिश का एक और स्पैल देखने को मिलेगा। 26 से 29 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्वी तथा उत्तरी जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। यह कह सकते हैं कि अगस्त महीने के बाकी बचे दिनों में भी मध्य प्रदेश को अच्छी बारिश मिल सकती है।

Image credit: Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: