[Hindi] बिहार में 5 जुलाई से मूसलाधार मॉनसून वर्षा, कई इलाकों में बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

July 4, 2019 4:29 PM | Skymet Weather Team

बिहार अब तक सूखे से संघर्ष कर रहा था, अब मूसलाधार बारिश के कारण बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात। अगले 4-5 दिनों के दौरान बिहार के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

इस बीच राज्य के पूर्वी जिलों में बीते कुछ समय से रुक-रूककर गरज के साथ बारिश देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान भागलपुर और इससे सटे इलाकों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार और इसके आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों पर निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टम के कारण, अगले 48 घंटों में बिहार में बारिश की तीव्रता में वृद्धि हो जाएगी। वहीं झारखंड में भी जोरदार बारिश होने की संभावना है।

वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाएं दोनों राज्यों में होने वाली बारिश में वृद्धि करेंगी। हालांकि बिहार में बारिश की तीव्रता, झारखंड के मुकाबले अधिक रहने की संभावना है।

इस दौरान, इन राज्यों से सटे नेपाल के भागों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इसके कारण, नेपाल की नदियों में बाढ़ की संभावना है। बाढ़ का पानी, बिहार और यहां की नदियों में बह कर आ सकता है। जिससे यहां भी बाढ़ जैसी स्थितयां बन सकती हैं। हालांकि बाढ़ की यह स्थितियां भयावह नहीं होने की उम्मीद है। इसके बावजूद स्काइमेट, यहां के लोगों को बाढ़ से बचने की सभी जरूरी सावधानियां बरतने का सुझाव देता है।

Also Read In English: Heavy rains to lash parts of Bihar, flood like situation feared

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि, बारिश की इन गतिविधियों में 07 जुलाई से बढोत्तरी हो सकती है तथा 09 जुलाई तक जारी रहेंगी। बारिश का यह दौर राज्य में चल रही बारिश की कमी में काफी हद तक सुधार ला सकता है। इसके अलावा, बारिश की यह हलचल मिट्टी में नमी बढ़ाने में सहायक होगी जो फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।

Image Credit: National Hearald

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

 

 

 

OTHER LATEST STORIES