[Hindi] उत्तर प्रदेश में अब मॉनसून से नहीं होगी शिकायत; इस सप्ताह जारी रहेगी मूसलाधार वर्षा

August 30, 2018 1:09 PM|

 Rain in Lucknow

उत्तर प्रदेश में इस समय मॉनसून सक्रिय है। इस समय बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश ही ऐसा राज्य है जहां सभी स्थानों पर यानि पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी शहरों में बारिश हो रही है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक अच्छी वर्षा जारी रहने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिनों से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला राज्य के ज्यादातर शहरों में अगले 4-5 दिनों तक बना रहेगा। इसमें अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी हुई है। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी राज्य पर सक्रिय है। इन दोनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से मॉनसून प्रभावी हुआ है। जैसा कि यह दोनों सिस्टम अगले 3 से 4 दिन तक राज्य पर बने रहेंगे, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि राज्य में बारिश भी अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी।

इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान यानि बुधवार की सुबह 8:30 बजे से बृहस्पतिवार की सुबह 8:30 बजे के बीच प्रमुख वर्षा वाले स्थानों का जिक्र करें तो बांदा में 68 मिलीमीटर की मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसी तरह कानपुर में 37 मिमी, बरेली में 35 मिमी, लखनऊ और मुजफ्फरनगर में 12 मिमी, अलीगढ़ में 9 मिमी, आगरा में 6 मिमी और वाराणसी में 4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह क्रम इसी तरह से तीन सितंबर तक बना रहेगा। उसके पश्चात बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी। हालांकि हल्की वर्षा कुछ स्थानों पर और कहीं-कहीं मध्यम बारिश अगले पूरे सप्ताह यानी 9 सितंबर तक बनी रह सकती है।

राज्य में 1 जून से अब तक कुल बारिश सामान्य के आसपास हो चुकी है। ऐसा जून में मॉनसून के कमजोर प्रदर्शन के बावजूद हुआ है, क्योंकि जुलाई और अगस्त महीने में राज्य के अधिकांश भागों में मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब तक सामान्य से 9% कम 624 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 595.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से महज 2% कम है। अगले 1 सप्ताह तक बारिश की संभावना के चलते अनुमान है कि इन आंकड़ों में व्यापक सुधार होगा, जो सामान्य से ऊपर भी पहुंच सकते हैं।

Image credit: Dainik Bhaskar

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: