[Hindi] आगरा, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद में भीषण गर्मी, पारा 46 के पार

May 15, 2017 2:13 PM|

UP HEat waveउत्तर प्रदेशके अधिकांश इलाकों में लू का प्रकोप बढ़ गया है। बीते कई दिनों से राज्य में मौसमी हलचल नदारद है। साफ और शुष्क मौसम के चलते राज्य के कई इलाकों में वातावरण में नमी घट गई है जिससे गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। दक्षिण पश्चिम में आगरा से लेकर पूर्वी क्षेत्र मेंवाराणसीतक तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। राजधानी लखनऊ में सामान्य से 5 डिग्री ऊपर चल रहे तापमान के चलते लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।

इस भीषण गर्मी से जल्द राहत के संकेत नहीं हैं। हालांकि राज्य में 17 मई से प्री-मॉनसूनी बारिश की उम्मीद है लेकिन यह राहत भरी बौछारें राज्य के तराई क्षेत्रों में ही गिरेंगी जिससे दक्षिणी जिलों में चिलचिलाती धूप और लू के चलते गर्मी की तपन बनी रहेगी। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। बाँदा में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 46.8 डिग्री,लखनऊमें सामान्य से 5 डिग्री अधिक 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान अपने शिखर पर पहुँच रहा है।कानपुरमें 44.4 डिग्री, आगरा में 44.8 डिग्री और वाराणसी में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। सबसे बुरा हाल लखनऊ, बांदा और इलाहाबाद में है। इलाहाबाद में कल अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य अधिकांश जिलों में भी तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।

ताजनगरी के नाम से दुनिया भर में मशहूरआगरासे लेकर संगमनगरीइलाहाबादऔर बाबा विश्वनाथ की नागरी काशी तक इस समय भीषण लू की गिरफ्त में है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिम से लेकर पूरब तक दक्षिणी सीमाओं से सटे भागों में गर्मी के प्रकोप से जल्द राहत की संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी का बढ़ता पारा,16 मई की रात से राहत के आसार

इस बीच उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में अगले 24 से 36 घंटों के दौरान एक ट्रफ रेखा विकसित हो सकती है जिसके प्रभाव से हिमालय के तराई वाले जिलों, कस्बों और शहरों में 17 मई से 19 मई के बीच कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरानगोरखपुर, बस्ती, लखीमपुर,बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में संभावित प्री-मॉनसूनी बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते गर्मी से अच्छी राहत मिल सकती है जबकि इलाहाबाद, कानपुर, आगरा और वाराणसी में सूरज का क्रूर प्रदर्शन जारी रहेगा।

Image credit: Zee News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: