[Hindi] समूचे भारत में लू का प्रकोप, 330 लोगों ने गंवाई जान

May 24, 2015 5:45 PM|

Heat wave_Ndtvदेश के अधिकांश हिस्सों में लू का शिकंजा कस चुका है, पिछले 3 दिनों के दौरान 330 से अधिक लोग इसके प्रकोप से अपनी जान गवां चुके हैं। चिंता की बात ये है कि अगले कुछ दिनों तक पारा इसी तरह से ऊपर चढ़ता रहेगा जिससे भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

सबसे अधिक परेशानी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को उठानी पड़ रही है, गर्मी के चलते आंध्र प्रदेश में 75 जबकि तेलंगाना में 60 लोगों की मौत हो चुकी है। दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर जा रहा है, जिससे लोग घरों के भीतर रहने को मजबूर हैं। स्काइमेट के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी, मध्य और पूर्वी भागों में मौसम की कोई भी हलचल ना होने के चलते तापमान में इतनी बेतहासा वृद्धि दर्ज की गई है। अद्यतन पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का तांडव इसी तरह जारी रहेगा।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में सामान्य से अधिक तापमान के साथ लू जारी रहेगी। हालांकि पश्चिमोत्तर भारत में एक-दो स्थानों पर धूलभरी आँधी और मेघगर्जना से कुछ समय के लिए हो सकता है कि हल्की राहत मिल जाए।

शनिवार को तेलंगाना के खम्मम में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जिसने 1947 में दर्ज किए गए 47.2 डिग्री के रेकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

मौसम से उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से लेते हुये विभिन्न राज्य सरकारों ने दिशा निर्देश जारी किए हैं और लोगों से घर से निकलते समय पर्याप्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। बेघर लोगों और श्रमिकों पर इस गर्मी का सबसे बुरा असर पड़ा है। सबसे ज़्यादा मौतें भी ऐसे ही लोगों की हुई हैं।

शनिवार को उत्तर और मध्य भारत के विशेष शहरों में दर्ज किया गया तापमान:

Table-Maximum-temperaature-in-North-and-Central-India

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शनिवार को पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के विशेष शहरों में दर्ज किया गया तापमान:

Table-Maximum-temperature-in-East-and-penisular-India2

Image Credit: NDTV

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: