Skymet weather

[Hindi] भारत में शुरू हो गया है लू का प्रकोप, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई शहरों भीषण गर्मी की चपेट में

April 13, 2020 7:20 PM |

मार्च के आखिर में दक्षिण भारत के भागों में तापमान बढ़ा था। लेकिन अप्रैल की शुरुआत से ही मध्य भारत के तमाम इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले तक दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश का खरगोन शहर 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ लंबे समय के लिए भीषण रूप से गर्म बना हुआ था। उसके बाद महाराष्ट्र और गुजरात के तमाम शहरों में तापमान में तेज वृद्धि शुरू हो गई है।

गुजरात में कई दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते गुजरात के कुछ हिस्सों में लू शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों में गुजरात के कई शहर लू की चपेट में आए हैं, जहां तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। अहमदाबाद, अमरेली, बड़ोदरा, भावनगर, राजकोट, जामनगर में सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा अधिकतम तापमान। कांडला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस लाइव अपडेट: भारत में कोरोना के शिकार 9000 के पार, 300 ज़्यादा लोगों ने गंवाई है जान

कांडला में भीषण लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसी तरह से नलिया और पोरबंदर में भी सामान्य से 6 डिग्री ऊपर तापमान दर्ज किया जा रहा है। राजकोट में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह सूरत में सामान्य से पांच डिग्री अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

गुजरात के अलावा महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्य प्रदेश के दक्षिणी तथा दक्षिण पश्चिमी हिस्से और राजस्थान के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य इलाके भी तेज गर्मी की चपेट में आ गए हैं। इन भागों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया है। कुछ स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: देश में अब तक प्री-मॉनसून सीजन का प्रदर्शन रहा है अच्छा, उत्तर, मध्य व दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक हुई है बारिश

दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश में होशंगाबाद और आसपास के इलाकों में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। अब हमारा अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान इन सभी भागों में मौसम साफ रहेगा जिसके चलते दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ और जिलों में लू का प्रकोप शुरू हो जाएगा। यह कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में देश के मध्य और पश्चिमी इलाकों में गर्मी का प्रचंड रूप दिखाई देगा।

Image credit: The quint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try