[Hindi] छत्तीसगढ़ में लू का प्रकोप, मध्य प्रदेश में भी गर्मी होगी प्रचंड

May 20, 2019 10:36 AM|

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों में पारा सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा था। अब इसमें वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि जल्द बारिश जैसे आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में कल यानि 18 मई को दिन का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे रहा। भोपाल में यह सामान्य से 3 डिग्री कम 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह ग्वालियर में सामान्य से 5 डिग्री नीचे करीब 37 डिग्री, इंदौर में 2 डिग्री गिरावट के साथ 39.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर रीवा में तापमान करीब 40 डिग्री और सतना में 38.5 डिग्री रहा।

वहीं छत्तीसगढ़ में कल यानि शनिवार को तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में पारा सामान्य से 2 डिग्री अधिक 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 43.5 डिग्री तथा राजनंदगांव में सामान्य से 4 डिग्री अधिक 44.5 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश इलाकों में गर्म हवाएं प्रभावी होने के कारण लू जैसी स्थितियाँ बन गई हैं।

कैसा रहेगा आने वाले 2 से 3 दिनों का मौसम

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसमी स्थितियों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान यहां के लोगों को गर्म मौसम के साथ-साथ लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है।

मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सामान्यतः प्री-मॉनसून सीज़न के दौरान बारिश काफी कम देखने को मिलती है। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश में सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक करीब 18.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में तटीय राज्य ओडिशा से सटे होने के कारण बारिश मध्य प्रदेश के मुक़ाबले अधिक होती है। हालांकि इस बार चक्रवात फानी के प्रभाव के बावजूद छत्तीसगढ़ में अब तक बारिश सामान्य से 28 प्रतिशत कम रही है। राज्य में प्री-मानसून सीज़न यानि 1 मार्च से 19 मई तक महज़ 28.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि इस अवधि में औसतन 39.8 मिमी बारिश होती है।

Image credit: Youtube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: