Skymet weather

[Hindi] चंडीगढ़, अमृतसर, करनाल, लखनऊ, अलवर में बारिश, ओलावृष्टि का नया दौर शुरू

February 25, 2019 9:30 PM |

Rain in Lucknowपंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान सहित देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र सोमवार शाम से बारिश का एक और दौर शुरू हुआ। एक हवाओं का चक्रवात पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पे स्थित है, जिससे की एक ट्रफ उत्तर प्रदेश की तराई इलाकों तक देखी जा सकती है। अगले 24 घंटों में यह चक्रवात हरियाणा की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है।

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू और कश्मीर पे स्थित है। यह मौसम प्रणाली उत्तर भारत की पहाड़ियों को 24 घंटे में प्रभावित करने की संभावना है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा के ऊपर पहले से ही बादल छाए हुए हैं और 26 फरवरी को पंजाब और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। देश के उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में गतिविधियां सोमवार शाम से ही शुरू हो गईं है। पंजाब राज्य में हल्की बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक तेज़ हवाएँ चलेंगी।

उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में जैसे आगरा, अलीगढ़ सहित लखनऊ और कानपुर में पहले से ही गरज के साथ हल्की बारिश शुरू हो चुकी है। इसकी वजह है अरब सागर से आती नम हवाएँ। आने वाले 24 घंटों में, उत्तर पश्चिम और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद जैसी जगहों पर शाम से ही गरज के साथ बारिश शुरू हो गयी है। उत्तर प्रदेश का दक्षिणी भाग जैसे गाजियाबाद, मेरठ और शाहजहाँपुर 26 फरवरी को वर्षा देखेंगे।

देश के उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में दिन का तापमान नम और गर्म दक्षिण-पूर्वी इलाकों के कारण आज बढ़ जाएगा। अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, करनाल, अंबाला, हिसार, पंचकूला, श्री गंगानगर, डीसा, धौलपुर और अलवर जैसी जगहें में 27 फरवरी तक बारिश रहेंगी।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try