[Hindi] पंजाब व हरियाणा में 2-3 मार्च को गरज के साथ वर्षा और ओलावृष्टि के आसार

March 1, 2018 6:36 PM|

Rain in Punjab and Haryanaपंजाब और हरियाणा में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दोनों राज्यों में सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान में बादल और बारिश से कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि बारिश बंद होने के बाद तापमान फिर से बढ़ेगा और समय से पहले ही गर्मी अपना असर दिखाएगी।

इस समय जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य हिस्सों और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। हमारा अनुमान है कि यह सिस्टम धीरे-धीरे पूर्वी दिशा में आगे बढ़ेगा और पश्चिमी विक्षोभ से नमी आएगी जिससे उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बादल बनेंगे और वर्षा भी होगी।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Punjab Haryana lightning

पंजाब में 2 मार्च को यानि होली का उत्सव बारिश के बीच हो सकता है। राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होगी। कहीं-कहीं मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर हरियाणा में पंजाब के मुक़ाबले बारिश कम होगी। हरियाणा में 2 मार्च से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।

[yuzo_related]

पंजाब और हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर इस समय दिन और रात के तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहे हैं। अगले 2 दिनों के दौरान बादल छाने और बारिश होने के चलते इसमें गिरावट दर्ज की जाएगी। पंजाब के अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की जबकि हरियाणा 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image