[Hindi] गुजरात में इस सप्ताह भी होगी बेमौसम बरसात, कच्छ और सौराष्ट्र होंगे प्रभावित

November 11, 2019 10:15 PM|

gujarat rains (2)

गुजरात इस सप्ताह बारिशऔर गरज के साथ रिकॉर्ड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस दौरान गुजरात में बारिश बेमौसम ही कही जाएगी। आमतौर पर, नवंबर के महीने में पूरा गुजरात सूखा रहता है क्योंकि राज्य के आसपास कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं बनता है।

ऐसा इस बार इसलिए हो रहा है क्योंकि इस बार एक के बाद एक मौसमी सिस्टम गुजरात के पास बन रहे हैं। स्काइमेट मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, चक्रवात महा के कारण गुजरात सटे अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक प्रभावित पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर पहुँच रहा है। इस्क अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बनेगा।

फिलहाल गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार अगले 48 घंटों तक हैं। लेकिन अच्छी बारिश के आसार 13 और 14 नवंबर को है, जब सौराष्ट्र और कच्छ के साथ-साथ गुजरात क्षेत्र के भी कुछ जिलों में गरज के साथ वर्षा हो सकती है। गुजरात और कच्छ में बारिश की तीव्रता अधिक होगी।

अनुमान है कि, भुज, नलिया, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़, मोरवी, अमरेली और सोमनाथ जैसी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गांधीनगर, बड़ौदा और अहमदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है।

Also Read In English - Unseasonal rains to drench Gujarat this week, courtesy remnants of Cyclone Maha and Western Disturbance

इससे पहले, चक्रवात महा के कारण 5 नवंबर तक गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन गुजरात का मौसम लगभग सूखा रहा। अब, गुजरात में जल्द ही बेमौसम बारिश का एक और दौर शुरू होने की उम्मीद है।

Image Credit: DNA india 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

समग्र भारत का 12 नवंबर का मौसम जानने के लिए देखें वीडियो: 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: