[Hindi] गुजरात में अभी जारी रहेगी मॉनसूनी वर्षा, फसलों के लिए वरदान साबित होगी बारिश

July 27, 2019 5:03 PM|

Gujarat rains

गुजरात के अधिकांश जिलों में पिछले 2-3 दिनों से मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान, वलसाड, सूरत और भावनगर समेत दक्षिणी गुजरात के भागों में जोरदार बारिश हुई है। इस दौरान वलसाड में 54 मिलीमीटर, भावनगर में 29.4 मिमी और द्वारका में 11.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ के भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है।

स्काइमेट में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पूरे गुजरात में बारिश की 30 प्रतिशत कमी दर्ज की गयी है। वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में यह आंकड़ा 55 प्रतिशत पर है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज यानि 27 जुलाई में रात के समय बारिश हो सकती हैं। इसके बाद गुजरात के बनासकांठा, हिम्मतनगर, भुज समेत सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है।

इन क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पूर्ण सुविधाएँ न होने के कारण बारिश की यह गतिविधियां किसानों के लिए राहत भरी साबित हो सकती हैं। इसके अलावा गाँधीनगर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, जामनगर और द्वारका में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Also Read In English: Monsoon Rain in Gujarat to continue for 24 to 48 hrs, much needed relief to farmers

समुद्र के किनारे बसे इन इलाकों में बारिश की गतिविधियों के कारण कुछ भागों में बाढ़ की स्थितियां भी देखने को मिल सकती है। स्काइमेट के विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात के कुछ भागों में चक्रवाती तूफ़ान वायु के कारण जून में भारी से अति भारी हुई थी। लेकिन यह चक्रवाती तूफ़ान वायु कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में होने वाले मॉनसून प्रगति में बाधा साबित हुई। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश की यह गतिविधियां यहां रहने वाले लोगों और किसानो के लिए वरदान के रूप में साबित हो सकती है।

Image Credit: TWC

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें ।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: