[Hindi] गुजरात में अगले 24-48 घंटों तक जारी रहेगी बारिश, 8 अगस्त से फिर रफ़्तार पकड़ सकती है मॉनसूनी वर्षा

August 3, 2019 12:59 PM|

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

गुजरात में इस समय अच्छी बारिश जारी है। पिछले 24 घंटों में,सूरत शहर में 32 मिमी बारिश हुई,जबकि राजकोट में बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। गुजरात के कई अन्य जिलों में भी पिछले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा की गतिविधियाँ हुई हैं।

इस समय मध्य-स्तर परएक ट्रफ रेखा गुजरात से बंगाल की उत्तरी खाड़ी तक फैली हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि, यह मौसमी प्रणाली अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। इसके अलावा, एक निम्न दवाब क्षेत्र जो बंगाल की उत्तरी खाड़ी में विकसित होने जा रहा है वह मुख्य भू-भाग की ओर आगे बढ़ेगा और 8 से 10 अगस्त के बीच गुजरात के भागों पर पर इसका असर देखा जाएगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, गुजरात में अगले 24 से 48 घंटों तक मध्यम से भारी तीव्रता के साथ बारिश जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, राज्य के साबरकांठा, वनासकांठा,मेहसाणा, पाटन, हिम्मतनगर जैसी जगहों पर भी अगले 24 घंटों तक अच्छी बारिश होती रहेगी। इसके बाद तीव्रता कम हो जाएगी।

gujarat rains

हालांकि, मौसम बिल्कुल शुष्क नहीं होगा और एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ती रहेगी। कच्छ की तुलना में गुजरात क्षेत्र में बारिश की तीव्रता अधिक होगी। हालांकि, गुजरात के उत्तरी जिलों में बहुत कम बारिश होगी।

Also Read In English:Rains to continue in Gujarat for another 24 to 48 hours, before resuming on Aug 8

गुजरात में बारिश का दूसरा दौर 8 से 10 अगस्त के बीच फिर से होने की संभावना है। इस दौरान, पूर्वोत्तर जिलों के साथ-साथ पूरे गुजरात क्षेत्र में भी भारी बारिश की उम्मीद है। इस दौरान,कच्छ के हिस्सों में भी मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिशहोगी, जिससे बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं। इसलिए, हम कह सकते हैं कि गुजरात के लिए अगस्त महीने का पहला दस दिन बारिश की गतिविधियों के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाले है।

गुजरात में खासकर कच्छ क्षेत्र में जो पानी की कमी थी, वह अब अच्छी बारिश के कारण कम हो गई है। सभी जल निकाय अपनी क्षमता से लगभग भरे हुए हैं।

Image Credit:The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: