[Hindi] रांची, पटना, गया में अच्छी बारिश; कोलकाता में मध्यम बौछारें गिरने के आसार

October 10, 2017 2:09 PM|

Rain in Ranchi and Jamshedpurगंगीय पश्चिम बंगाल पर बना डीप डिप्रेशन पिछले 24 घंटों से सक्रिय रहा। इस दौरान यह पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए बांकुरा पर पहुँच गया। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम आने वाले समय में भी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा में 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा। हालांकि आगे बढ़ने के क्रम में यह कमजोर हो जाएगा।

सोमवार की सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मूसलाधार वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान वर्धमान में 126 मिलीमीटर, शांति निकेतन में 118 मिलीमीटर,कोलकातामें 71 मिलीमीटर और बांकुरा में 66 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning inUP,  Bihar, Jharkhand and WB

स्काइमेट के अनुसार ज़मीनी क्षेत्र पर होने के चलते इसकी क्षमता में जल्द कमी आएगी और शीघ्र ही डीप डिप्रेशन से डिप्रेशन बन जाएगा। आज शाम तक इसके और कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। हालांकि इसकी वर्तमान क्षमता और इसके आगे बढ़ने की दिशा को देखते हुए अंदाज़ा है कि अगले 24 घंटों तक पश्चिम बंगाल के कई भागों, झारखंड और पूर्वी बिहार में मध्यम से भारी वर्षा जारी रहेगी।

[yuzo_related]

जैसा कि स्काइमेट ने अनुमान लगाया था, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पहले से ही बारिश हो रही है। यह मौसमी सिस्टम अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा से दूर होगा जिससे गंगीय पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में धीरे-धीरे बारिश कम हो जाएगी। हालांकि कोलकाता सहित आसपास के हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। ओड़ीशा के तटीय भागों में मौसम शुष्क हो जाएगा जबकि अंगुल, कटक, कंधमाल, रायगढ़ा और संभलपुर सहित आंतरिक ओड़ीशा में अगले 24 से 48 घंटों तक हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है।

यह मौसमी सिस्टम बिहार और झारखंड के कई इलाकों को अगले 24 से 48 घंटों तक प्रभावित करेगा। इस दौरानरांची,जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, देवगढ़ और दुमका सहित झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पटना,गया,भागलपुर,पुर्णिया, अररिया और किशनगंज सहित बिहार के पूर्वी हिस्सों में भी मौसम सक्रिय बना रहेगा। बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है।

Image credit: Hindustan Times

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: