उत्तर भारत में आ रहे एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय राज्यों में मौसम बदला हुआ है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के करीब सक्रिय है, जिसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 3-4 दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।
बारिश की गतिविधियां 18 और 19 अप्रैल को कुछ कम हो जाएंगी उसके बाद 21 अप्रैल तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का अंकलन है कि इन गतिविधियों के चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हिमस्खलन और भूस्खलन भी अगले कुछ दिनों तक हो सकती है। इसके मद्देनज़र लोगों को सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी।
[yuzo_related]
अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान वृद्धि की ओर हैं जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना फिलहाल नहीं है। हालांकि बारिश की गतिविधियों के चलते ही पर्वतीय राज्यों में पहले से बढ़ रहे तापमान में व्यापक गिरावट हुई है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि उत्तराखंड में कई जगहों पर पारा अभी भी सामान्य से 2-3 डिग्री ऊपर बने हैं।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में हो रही बारिश के चलते संभावना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में गिरावट होगी और उत्तराखंड में जहां तेज़ गर्मी से राहत मिलेगी वहीं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम बेहद खुशनुमा बना रहेगा।
Image credit:
कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।