[Hindi] गया, पटना, रांची में हुई अच्छी वर्षा; अगले 24 घंटों तक जारी रहेंगी मॉनसूनी बौछारें

September 20, 2017 3:15 PM|

Rain-in-Ranchiबिहार के दक्षिणी भागों और झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मॉनसूनी हवाओं की सक्रियता के चलते पूर्वी भारत के इन राज्यों में कई स्थानों पर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। हमारा अनुमान है कि बिहार के दक्षिणी भागों और झारखंड के लगभग सभी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों तक बारिश बनी रहेगी। 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार झारखंड और उससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ था। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से बिहार और झारखंड में पिछले 2 दिनों से दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाओं का प्रवाह बढ़ गया था और मॉनसून मेहरबान था। यह सिस्टम अब दक्षिण-पश्चिमी दिशा में बढ़ेगा और मध्य प्रदेश तथा उससे सटे छत्तीसगढ़ पर पहुँच जाएगा। हालांकि अनुमान है कि अगले 24 घंटों तक दोनों राज्यों में यह बारिश देता रहेगा।

 

 

lightning and thunderstorm in bihar JPG

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, डाल्टनगंज सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी राजधानीपटनासहित बिहार केगया, नवादा,सासारामऔर अन्य दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। छिटपुट जगहों पर मध्यम बारिश की भी संभावना है।

[yuzo_related]

पिछले 24 घंटों के दौरान गया में 70 मिलीमीटर, पटना में 19 औरभागलपुरमें 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।रांचीमें 9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटों के बाद दोनों राज्यों में वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी। हालांकि 25 सितंबर से फिर से बिहार और झारखंड में बढ़ सकती है मॉनसून वर्षा। बिहार और झारखंड में गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

 

पूर्वी भारत के इन दोनों राज्यों में 1 जून से 19 सितंबर के बीच सामान्य से 8 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। बिहार में इस दौरान कुल 881 मिलीमीटर तो झारखंड में 936 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Image credit: Lense Eye

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: