[Hindi] देहारादून, ऋषिकेश, नैनीताल, शिमला में अच्छी वर्षा; भूस्खलन की भी आशंका

August 31, 2017 5:35 PM|

Rain in dehradunउत्तर भारत के हिमालयी राज्यों में बीते कुछ समय से अच्छी बारिश नहीं हुई है, विशेषकर जम्मू कश्मीर में भारी बारिश लंबे समय से नहीं दिखी है। हालांकि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभों के आने का सिलसिला जारी है जिसके चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम से बारिश होती रही है। जम्मू कश्मीर में उम्मीद से कम हुई बारिश जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मॉनसूनी बारिश कह सकते हैं कि संतोषजनक रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हुई जबकि जम्मू कश्मीर को छिटपुट वर्षा से ही संतोष करना पड़ा है। बुधवार की सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों मेंमनालीमें 4 मिलीमीटर, क़ाज़ीगुंड में 6 मिलीमीटर, देहारादून में 10 मिलीमीटर, पंतनगर में 6 मिलीमीटर औरशिमलामें 2 जबकि टिहरी में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

[yuzo_related]

इस समय भी एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इसके अलावा मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर भारत के मैदानी भागों में पहुँच गई है, जो अगले 24 घंटों के दौरान तराई क्षेत्रों के करीब पहुँच जाएगी। इस बदलाव के चलते उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में अच्छी बारिश का एक झोंका आने वाला है। पहाड़ों पर गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Rains over HILLS of north india

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन मौसमी सिस्टमों के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ भागों में अगले 2-3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश की इस संभावना को देखते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे स्थानों पर भूस्खलन की आशंका है। इस दौरान पहाड़ी स्थानों पर जाने से बचें। लोकप्रिय पर्यटन स्थलों ऋषिकेश,नैनीताल,देहारादून,शिमला,धर्मशालामें अगले कुछ दिन चुनौती बनी रह सकती है इसलिए इस सप्ताह पहाड़ों के पर्यटन पर ना निकलें।

Image credit: Hindustan

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

author image