[Hindi] गया, भागलपुर, रांची, धनबाद में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं पड़ेंगे ओले

March 5, 2018 6:00 PM|

Rain-in-Ranchiबिहार और झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले पिछले 24 घंटों के बीच दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई है। इस समय पूर्वी मध्य प्रदेश से झारखंड तक एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बना हुआ है। कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन उस स्थिति को कहते हैं जब विपरीत दिशा और विपरीत प्रकृति की हवाएँ आपस में टकराती हैं। मध्य प्रदेश से झारखंड के बीच एक ओर उत्तर-पश्चिमी शीतल हवाएँ आ रही हैं तो दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ टकरा रही हैं जिससे मौसम में हलचल है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी जिससे दक्षिण-पूर्वी बिहार और झारखंड में अधिकांश स्थानों पर 6 मार्च तक वर्षा होने के आसार हैं। बारिश पहले दोनों राज्यों के पश्चिमी भागों में होगी उसके बाद धीरे-धीरे पूर्वी हिस्सों तक पहुंचेगी। अनुमान है कि बिहार केगया, बांका,भागलपुर, लखीसराय, नवादा और कटिहार सहित आसपास के भागों में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी।गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।

Lightning in UP, Bihar and Jharkhand

झारखंड में भी अगले 24 घंटों तक मौसम में हलचल होगी। अनुमान है कि देवघर, दुमका, हज़ारीबाग,रांची, बोकारो, धनबाद, डाल्टनगंज और गिरिडीह में इस दौरान कई स्थानों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ महेश पालावत के अनुसार 24 घंटों के बाद दक्षिण-पश्चिमी हवा कमजोर हो जाएगी जिससे मौसम शांत हो जाएगा।

[yuzo_related]

बारिश के चलते कल तक अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान यथावत बना रहेगा। 7 मार्च से दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ेगा और सामान्य से ऊपर पहुँच जाएगा। जबकि शीतल और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी जिससे सुबह और रात में हल्की सर्दी बनी रहेगी।

Image credit: Lense Eye

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: