[Hindi] पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अच्छी बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

January 6, 2020 3:18 PM|

RAJASTHAN (2)

एक नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब हो रहा है। इन भागों में बादल आ गए हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट जबकि रात के तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है।

पंजाब के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वर्षा की गतिविधियाँशुरू हो चुकी हैं। अमृतसर और भटिंडा में कल ही गरज के साथ बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अमृतसर में 2 मिमी बारिश हुई, लुधियाना में 2 मिमी बारिश हुई, जबकि श्री गंगानगर में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कल से बारिश की गतिविधियाँ बढ़ जाएंगी और पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की आशंका है। इन भागों में 8 जनवरी तक वर्षा जारी रहने के आसार हैं।

बारिश बंद होने और पश्चिमी विक्षोभ के आगे जाने के बाद उम्मीद कि इन स्थानों में न्यूनतम तापमान गिरना शुरू हो जाएगा और 9 जनवरी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान औरदिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में शीत लहरका प्रकोप फिर से शुरू हो सकता है।

English Version: Rains ahead for Punjab, Haryana, Rajasthan and Delhi, cold day conditions likely

आज यानि 06 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सर्द मौसम की स्थिति देखी जा सकती है। कल से दिल्ली और एनसीआर के भी कुछ हिस्सों में भी कोल्ड डे कंडीशंस शुरू हो सकती है।

Image credit:  India Today

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: