[Hindi] रांची, पटना, गया, भागलपुर, जमशेदपुर में अच्छी वर्षा; इलाहाबाद, वाराणसी में बूँदाबाँदी

October 18, 2017 2:14 PM|

Rain in Jharkhand and Biharबंगाल की खाड़ी में एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम जल्द ही और सशक्त होते हुए डिप्रेशन बन सकता है। इसके प्रभाव से बिहार, झारखंड सहित पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। पूर्वी तटीय भागों में भी इस सिस्टम के प्रभाव से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के मध्य पश्चिम में है और उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है।

निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों के दौरान ओड़ीशा के तटीय से ज़मीनी हिस्सों पर पहुंचेगा उसके पश्चात इसकी दिशा में परिवर्तन होने का अनुमान है। ओड़ीशा पहुँच कर यह उत्तर-पूर्व का रुख कर सकता है और झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल को प्रभावित कर सकता है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार डिप्रेशन अगले 24 घंटों में डिप्रेशन बनने के बाद भले ही कमजोर हो जाएगा लेकिन इसके प्रभाव से झारखंड के लगभग सभी भागों, बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19-20 अक्तूबर को अच्छी बारिश हो सकती है।

[yuzo_related]

झारखंड में आज शाम से बादल बढ़ जाएंगे। रात में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा शुरू हो सकती है।रांची,जमशेदपुर, डाल्टनगंज, गुमला, बोकारो सहित लगभग सभी भागों में दीपावली के दिन तेज़ हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज किए जाने की संभावना है। राज्य में 20 अक्तूबर को हवाएँ कम हो सकती हैं लेकिन बारिश बढ़ने के आसार हैं।

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश पर गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें:

Lightning and rain UP Bihar and Jharkhand

बिहार के पूर्वी भागों में 19 अक्तूबर को गरज और हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 20 अक्तूबर कोभागलपुर, पुर्णिया,गया,पटनासहित पूर्वी और उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस सिस्टम का विशेष प्रभाव नहीं रहेगा। हालांकि बादल छाए रहेंगे औरमिर्ज़ापुर,इलाहाबाद,वाराणसीतथा आसपास के भागों में गरज के साथ हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।

Image credit: The Indian Express

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: