[Hindi] निम्न दबाव उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत को देता रहेगा बारिश

August 28, 2015 5:11 PM|

 

monsoon-ap_0ओड़ीशा के तट के करीब बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्रओड़ीशा,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ औरछत्तीसगढ़को भिगोते हुये उत्तर और पश्चिम की तरफ आगे बढ़ गया है। इसके प्रभाव से मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पिछले काफी समय से मॉनसून शिथिल था लेकिन निम्न दबाव के चलते इन राज्यों में बारिश बढ़ गई है। दूसरी तरफ बीते कई दिनों से हिमालय की तराई में स्थिर मॉनसून की अक्षीय रेखा भी दक्षिणवर्ती हुई है जिससेउत्तर प्रदेशमें भी मौसम का मिजाज़ बदल गया है। बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ था।

स्काइमेट का अनुमान है कि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में शुरू हुई बारिश के नए दौर में सबसे अधिक फायदा बिहार को होने वाला है। बिहार में बारिश अभी भी सामान्य से 20% कम है। वर्तमान मौसमी परिदृश्य संकेत दे रहा है कि इन आंकड़ों में जल्द ही कमी देखने को मिलेगी औरबिहारमें बारिश का आंकड़ा सामान्य के आसपास पहुंच जाएगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में औसत से 35% कम बारिश दर्ज की गई है जिससे राज्य के पूर्वी जिलों में पानी की कमी भले है लेकिन बीच-बीच में होती रही बारिश से फसल को फिलहाल नुकसान नहीं पहुंचा है। राज्य के पूर्वी जिलों के ऊपर से गुज़र रही मॉनसून रेखा और पूर्वी भारत पर बने मौसमी सिस्टम के चलते बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले 2-3 दिनों तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है जिससे आंकड़ों में सुधार होगा और कृषि को भी लाभ पहुंचेगा।

दूसरी तरफ ओड़ीशा, छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेशऔरझारखंडमें भी अगले 48 घंटों तक मॉनसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है। 48 घंटों के पश्चात विदर्भ सहित मध्य भारत के भागों में बारिश कम हो जाएगी। जबकि पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 48 से 72 घंटों तक मॉनसूनी बौछारें जारी रहने का अनुमान है।

 

Image Credit: pinterest.com

 

Similar Articles

thumbnail image
रंगों के साथ बरसेंगे बादल, इस बार होली पर कई राज्यों में होगी बारिश

आमतौर पर, इस मौसम में होली के समय गर्मी महसूस की जाती है। लेकिन साल 2025 इसमें अपवाद साबित हो सकता है, क्योंकि इस बार देश के कई शहरों में होली के दौरान बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरी मैदानी इलाकों में इस समय बारिश बहुत कम होती है, लेकिन इस बार मौसम कुछ अलग रहने वाला है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 11, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

तमिलनाडु में 11 और 12 मार्च को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं। केरल और लक्षद्वीप में 11 और 12 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

posted on:
thumbnail image
धीमी होती हवाएं लाएंगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगा तापमान, फसलों पर होगा असर

पश्चिमी विक्षोभ और दबाव परिवर्तन के चलते हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तेज़ हवाओं के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, लेकिन अब जब हवाएं शांत हो रही हैं, तो तापमान बढ़ने लगेगा। होली के दौरान पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान गर्म बना रहेगा। इस बदलते मौसम का असर न सिर्फ कृषि पर बल्कि जल संसाधनों पर भी पड़ेगा।

posted on:
thumbnail image
गुजरात में पारा 40°C पार जाने की संभावना, कुछ इलाकों में लू चलने के आसार

गुजरात प्री-मानसून सीजन में भारत के सबसे गर्म राज्यों में से एक है। यहां गर्मी मार्च की शुरुआत से ही तेज़ी पकड़ने लगती है और अप्रैल-मई में चरम पर पहुंचती है

posted on: