[Hindi] बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान

February 20, 2020 9:11 PM | Skymet Weather Team

पूर्वी भारत में लंबे समय से जारी सूखा मौसम बदलने वाला है। पूर्वी राज्यों में बारिश का मौसम बनने वाला है। 21 फरवरी यानि कल से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बिहार और पश्चिमी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है।

एक साथ कई मौसमी सिस्टमों के संयोग से पूर्वी राज्यों में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 22 फरवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश बढ़ जाएगी। झारखंड में तेज़ बारिश के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। 22 फरवरी तक झारखंड के कुछ ही इलाकों में बारिश की गतिविधियां संभावित हैं।

अनुमान है कि 23 फरवरी को मौसम की ये गतिविधियां थोड़ी कम हो सकती हैं, लेकिन 24 फरवरी को एक बार फिर बारिश तेज़ होने की संभावना है क्योंकि इसी दौरान बिहार पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा जो बंगाल की खाड़ी से नमी व्यापक मात्रा में नमी आकर्षित करेगा।

English Version: Fairly widespread rain to lash Bihar, Jharkhand, Gangetic West Bengal, Odisha and East Uttar Pradesh

25 फरवरी से बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ओडिशा व झारखंड के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और भारी बौछारें गिरने की भी संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

26 फरवरी से यह सिस्टम पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ जाएगा। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। यह समय होगा जब पूर्वी भारत से बारिश शिफ्ट होकर पूर्वोत्तर राज्यों पर पहुँच जाएगी।

Image credit:  DNA India 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो

OTHER LATEST STORIES