[Hindi] लेना है भारी हिमपात का नज़ारा तो जल्द जाएँ पहाड़ों पर; वैष्णो देवी, श्रीनगर, शिमला, मनाली में गिरेगी बर्फ

February 17, 2020 2:03 PM|

भारत के पर्वतीय राज्यों में फरवरी में आमतौर पर वर्षा और हिमपात का सिलसिला बरकरार रहता है। लेकिन बीते लगभग 2 हफ्तों से विशेष मौसमी हलचल पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को नहीं मिली है, जिससे गिरती हुई ताजा बर्फबारी का रोमांच देखने के लिए पहाड़ों का रुख करने वाले सैलानियों को निराशा हाथ लगी है।

फिलहाल लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से वर्षा और हिमपात के लिए मौसमी स्थितियां अनुकूल बनती हुई दिखाई दे रही हैं। अनुमान है कि 19 फरवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों के करीब पहुंचेगा। इसके चलते 19 से 23 फरवरी के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो जगहों पर भारी बर्फबारी भी हो सकती है।

English version:Heavy snow to lash Vaishno Devi, Kullu, Manali and Shimla, landslides likely

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार माता वैष्णो देवी में भी अच्छी वर्षा या हिमपात होने की संभावना है। इसी दौरान श्रीनगर, गुलमर्ग, कुल्लू, मनाली और शिमला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भी बर्फ गिरने की संभावना है। इस दौरान अगर आप पहाड़ों पर जा रहे हैं तो ताजा हिमपात का नजारा आपको मिल सकता है।

बारिश और हिमपात के साथ हिमस्खलन और भूस्खलन की भी आशंका रहेगी। इसलिए पर्यटकों को बेहद एहतियात बरतने की जरूरत है। कुछ स्थानों पर गतिविधियां भी काफी तेज हो सकती हैं। यही कारण है कि सड़कें बंद होने और यातायात के प्रभावित होने की भी आशंका है।

23 फरवरी के बाद पश्चिम विक्षोभ पहाड़ों से आगे चला जाएगा जिससे जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक मौसम साफ हो जाएगा खासतौर पर कश्मीर लद्दाख और पश्चिमी हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 24 फरवरी को भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

Image credit: YouTube

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.comअवश्य लिखें।

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: