[Hindi] दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है अच्छी प्री-मॉनसून वर्षा

May 31, 2017 12:33 PM|

Delhi Rain Zeenews 600राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अच्छी बारिश के संकेत हैं। उत्तर भारत मेंपंजाबपर बने एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और यहाँ सेपश्चिम बंगालतक विस्तृत ट्रफ के प्रभाव से राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम सक्रिय हो सकता है। दोपहर बाद शुरू होने वाली अच्छी बारिश की गतिविधियां शाम 4 बजे तक चल सकती हैं। प्री-मॉनसून वर्षा के चलतेदिल्लीमें आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के साथ तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। बारिश की गतिविधियां दोबारा शाम या रात को फिर से होंगी या नहीं यह दोपहर में होने वाली बारिश के दौर पर निर्भर करेगा। अगर दोपहर के समय तेज़ बारिश होती है तो शाम तक मौसम साफ हो जाएगा जबकि दोपहर में बारिश का दायरा और इसकी तीव्रता कम होने की स्थिति में शाम को फिर से प्री-मॉनसून वर्षा का एक झोंका दिल्ली को भिगो सकता है।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण पश्चिम मॉनसून का केरल व पूर्वोत्तर राज्यों में आगाज़

दिल्ली में 11 बजे का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है जो सुबह लगभग 10 बजे रिकॉर्ड किए गए तापमान से भी कम है। अनुमान है कि आज तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जाएगा। दिन में बादल छाए रहने, वर्षा होने और सुहावनी हवाएँ चलने से तापमान नियंत्रण में रहेगा जिससे मौसम खुशनुमान बने रहने के आसार हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मॉनसून के आगमन से पहले बीच-बीच में प्री-मॉनसून वर्षा इसी तरह से जारी रह सकती है। प्री-मॉनसून वर्षा के चलते दिल्ली में भीषण गर्मी के लंबे दौर की संभावना अब कम है जिससे लोग राहत महसूस कर सकते हैं। इस बीच आपको बता दें केरल में 30 जून को मॉनसून का आगाज़ हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 24 से 26 जून के बीच दे सकता है दस्तक।

Image credit: Zeenews

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार:skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: