[Hindi] मध्य प्रदेश में जारी है अच्छी मॉनसूनी बारिश, अगले 2-3 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं

September 13, 2019 1:35 PM|
Rain in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान, ज़्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली है ।जिसमें खासकर इंदौर, गुना, भोपाल और जबलपुर शहर शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में हुई बारिश की तीव्रता मध्यम से भारी देखी गई।

उस दौरान, रायसेन में जहां 128 मिमी की मूसलाधार बारिश दर्ज हुई । वहीं, होशंगाबाद में 76 मिमी, इंदौर में 67 मिमी, सागर और गुणा में 69 मिमी, खंडवा में 59 मिमी, धार में 57 मिमी, खजुराहो में 45 मिमी, शाजापुर में 44 मिमी, भोपाल में 35 मिमी और रतलाम में 25 मिमी की अच्छी मॉनसून वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

इस समय विंड शियर ज़ोन और ट्रफ रेखा गुजरात से मध्य प्रदेश होते हुए ओडिशा तक फैली हुई है। इसके अलावा, एक निम्न दवाब क्षेत्र भी उत्तरी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर प्रदेश में मौजूद है।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि,मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और राज्य के उत्तरी जिलों में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी।उम्मीद है कि भोपाल, इंदौर, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, शाजापुर, दतिया, मुरैना, ग्वालियर, टीकमगढ़, सीधी और सतना में मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश देखी जा सकती है।

हालांकि, राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान, मंडला और उससे सटे इलाकों जैसे बैतूल, होशंगाबाद और सिवनी में भी हल्की बारिश जारी रहेगी।

Also, Read In English:No relief from flooding rains in Madhya Pradesh until next 2 to 3 days  

मध्य प्रदेश में कम से कम अगले दो से तीन दिनों तक यानि 15 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इसके बाद, बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी क्यूंकि धीरे-धीरे मौसम प्रणाली कमजोर होने लगेंगी और मध्य प्रदेश से होकर आने वाली ट्रफ रेखा भी कमजोर हो जाएगी। यह बाढ़ जैसी बारिश अगले दो से तीन दिनों तक चलेगी । इसके बाद राहत मिलने कि संभावना है।

Image Credit: TWC 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

Similar Articles

thumbnail image
आज सूर्य करेगा भूमध्य रेखा पार, बसंत ऋतु की शुरुआत, दिन-रात की अवधि लगभग बराबर

आज, 20 मार्च 2025, बसंत विषुव (Spring Equinox 2025) का दिन है। सूर्य भूमध्य रेखा को पार करेगा, दिन बड़े और गर्म होंगे। उत्तर गोलार्ध में बसंत ऋतु की शुरुआत होगी, दक्षिण गोलार्ध में शरद ऋतु का आगमन होगा। वहीं, सितंबर में यह खगोलीय घटना फिर से होगी।

posted on:
thumbnail image
गर्मी का दायरा बढ़ा! ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में 40°C के पार तापमान, राहत की उम्मीद

देश में समय से पहले गर्मी असर बढ़ रहा है। ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में अभी तापमान से 40°C से ऊपर पहुंच गया है, जिस कारण इन राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। फरवरी 2025, पिछले 125 वर्षों में सबसे गर्म महीना रहा है। कई जगहों पर सामान्य से 6.4°C तक ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

posted on:
thumbnail image
दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी! शुष्क और तपता रहेगा वीकेंड, बारिश की संभावना हुई कम

दिल्ली में गर्मी बढ़ रही है, पिछले 3 दिनों में तापमान 4°C बढ़ा है। आज अधिकतम 34-35°C, न्यूनतम 17°C तक रह सकता है। मार्च अब तक लगभग शुष्क बना हुआ है, सिर्फ 2mm बारिश दर्ज हुई है। 26-28 मार्च को तापमान 40°C के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं,पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है।

posted on:
thumbnail image
[Hindi] सम्पूर्ण भारत का मार्च 21, 2025 का मौसम पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाओं की संभावना है।

posted on: